sports

 जय शाह बने सबसे युवा ICC चेयरमैन: एक नई शुरुआत

कल रात क्रिकेट जगत में एक बड़ी खबर आई—जय शाह को ICC के नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, जय शाह सबसे कम उम्र के ICC चेयरमैन बन गए हैं। 35 वर्ष की आयु में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

बीसीसीआई में अपनी जबरदस्त कामयाबी के बाद, जय शाह के नेतृत्व में ICC में भी महत्वपूर्ण बदलावों की उम्मीद की जा रही है। उनकी नियुक्ति अनअपोज्ड रही, यानी उनके सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था। यह बताता है कि उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास जताया गया है।



                                      

जय शाह का सफर: कड़ी मेहनत का फल

जय शाह की इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और समर्पण है। 2009 से 2013 तक उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद, 2013 से 2015 तक वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी रहे। उनकी मेहनत और क्षमता के चलते उन्हें 2015 से 2019 तक बीसीसीआई के फाइनेंस और मार्केटिंग कमिटी में शामिल किया गया। 2019 से 2024 तक वे बीसीसीआई के सेक्रेटरी के पद पर रहे और अब वे ICC के चेयरमैन बने हैं।

जय शाह की प्रतिबद्धता

चेयरमैन बनने के बाद जय शाह ने अपने बयान में कहा कि वे ICC टीम और सदस्य राष्ट्रों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, ताकि क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा ग्लोबलाइज किया जा सके। इस खबर के बाद, हार्दिक पंड्या सहित कई क्रिकेटरों ने जय शाह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

जय शाह की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता से क्रिकेट के खेल में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म